बेकाबू कार पलटी, चालक घायल
दनकौर (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गोल चक्कर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के नूरपुर गांव निवासी रामसिंह किसी काम से दनकौर क्षेत्र आए थे। शनिवार सुबह वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। सर्विस रोड पर गोल चक्कर के पास एक वाहन सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया। राहगीरों की मदद से घायल रामसिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया।