फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्लस्टर बैडमिंटन में पांच खिलाड़ी होंगी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तराखंड में आयोजित होने वाली सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की पांच खिलाड़ी शामिल होंगी। प्रतियोगिता में नोर्थ जोन-1 के विभिन्न विद्यालयों से 800 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इनके बीच में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की पांच खिलाड़ी अंडर-14 कैटेगरी में अवनी खरे व मानवी शर्मा शामिल होगी। वहीं, अंडर-17 कैटेगरी में सान्वी वार्ष्णेय, शांभवी और आवृत्ति अपना दमखम दिखाएंगी। सभी खिलाड़ी स्कूल में संचालित अकादमी में बैडमिंटन की बारीकियां सीखती हैं। स्कूल के प्रशासानिक अधिकारी संदीप गुलाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी रविवार को सुबह उत्तराखंड के रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें