फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1840 बूथों में से केवल 298 पर पीछे रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। तीनों विधानसभा सीटों के 1840 बूथों में से केवल 298 पर ही भाजपा पिछड़ी। 83.81 प्रतिशत बूथों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने सभी 36 प्रत्याशियों को पछाड़ दिया। नोएडा विधानसभा में भाजपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

नोएडा विधानसभा में 755 बूथों पर मतदान हुआ था। यहां पर भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने 1.81 लाख के अंतर से जीत दर्ज की। पंकज सिंह को 723 बूथों पर सबसे अधिक वोट मिले। 32 बूथों पर ही प्रतिद्वंद्वी पंकज सिंह से आगे रहे, जो मात्र 4.23 प्रतिशत है। सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने 30 बूथों पर सबसे अधिक वोट हासिल किए, जबकि बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक सिर्फ एक-एक बूथ पर आगे रहे। वहीं, जेवर विधानसभा में कुल 420 बूथों में से 265 पर भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह आगे रहे, जो कुल बूथों पर 63.10 प्रतिशत है। जेवर सीट के 155 बूथों पर प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी से आगे रहे। यहां रालोद प्रत्याशी अवतार सिंह ने 89 बूथों पर सबसे अधिक वोट हासिल किए, जबकि बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने 66 बूथों पर सबसे अधिक वोट प्राप्त किए। उधर, दादरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर 665 में से 554 बूथों पर सबसे आगे रहे। यहां मात्र 16.69 प्रतिशत बूथों पर ही अन्य दल के प्रत्याशी आगे रहे। यहां बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी ने 37 और सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी ने 74 बूथों पर सबसे अधिक वोट हासिल किए।
कई बूथों पर नहीं खुला दिग्गजों का खाता
नोएडा, दादरी और जेवर सीट पर भाजपा के अलावा सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रमुख थे। इन पार्टियों के दिग्गजों में से कुछ को कई बूथों पर एक भी वोट नहीं मिले। नोएडा में बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा को चार बूथाें पर एक भी वोट नहीं मिले। कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक को एक बूथ पर कोई भी वोट नहीं मिला। जेवर में सबसे अधिक कांग्रेस प्रत्याशी को 34 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिले। बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी को भी चार बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला। रालोद प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को एक बूथ पर एक भी वोट नहीं मिला।
विज्ञापन

जेवर में आप प्रत्याशी को 182 बूथों पर नहीं मिले वोट
दिल्ली के बाद पंजाब में बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी का जिले में बुरा हाल रहा। जेवर में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पूनम को 182 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिले। पूनम को सर्वाधिक 60 वोट किसी एक बूथ पर मिले हैं। नोएडा में आप प्रत्याशी पंकज अवाना का 13 बूथों पर खाता नहीं खुला। वहीं, दादरी सीट पर आप प्रत्याशी संजय चेची को 97 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला।
पोस्टल बैलेट से भी सात ने चुना था नोटा
विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले मतदाताओं ने भी नोटा का इस्तेमाल किया था। सबसे अधिक दादरी में चार मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से नोटा का बटन दबाया। वहीं, जेवर विधानसभा में पोस्टल बैलेट से दो मतदाताओं ने नोटा को चुना। नोएडा में पोस्टल बैलेट से एक मतदाता ने नोटा पर मतदान किया।
विज्ञापन

बूथों की स्थिति
विधानसभा कुल बूथ भाजपा का दबदबा अन्य दल
नोएडा 755 723 32
दादरी 665 554 111
जेवर 420 265 155
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें