फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेंगू में हेमरेजिक बुखार होना खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
-डेंगू के उपचार में स्टेरॉयड और एंटीबायोटिक्स का सेवन स्थिति को करता है गंभीर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। डेंगू के उपचार में स्टेरॉयड और एंटीबायोटिक्स का सेवन स्थिति को गंभीर बना सकता है। डेंगू में ऐसी दवाओं के सेवन से बचना चाहिए। वहीं हेमरेजिक बुखार होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है।

सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग प्रमुख डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि डेंगू के अलग-अलग चार स्ट्रेन होते है। इसमें डेन-1 और डेन-3 हल्के लक्षणों वाला होता है। जबकि डेंगू का डेन-4 स्ट्रेन दक्षिण भारत में मिलता है। वहीं डेन-2 गंभीर होता है। इसमें मरीज को हेमरेजिक बुखार तक हो सकता है। इसके होने पर रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है। प्लेटलेट्स कम होने पर आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है। इसके कुछ हद तक लक्षण चिकनगुनिया की तरह होते है। इसमें बुखार, जोड़ों में दर्द, सिर में तेज दर्द, मांसपेशियों में दर्द, आंखों के नीचे दर्द, पेट दर्द, नाक, मसूड़ों, उल्टी और मल के रास्ते खून निकलने लगता है। त्वचा के नीचे के हिस्से में चकत्ते बन जाते है। इस कारण डेंगू के डेन-2 स्ट्रेन को काफी खतरनाक माना गया है। मरीज का रक्तचाप कम होना उसे शॉक सिंड्रोम की स्थिति में ले जाता है।
विज्ञापन


प्लेटलेट्स का कम होना डेंगू नहीं

उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स का कम होना डेंगू नहीं होता है। डेंगू की जांच के लिए एनएस 1 एंटीजन टेस्ट जरूरी है। दस हजार प्लेटलेट्स रह जाने पर मरीज को भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है। अक्सर लोग प्लेटलेट्स का कम होना डेंगू मान लेते है। जबकि सामान्य बुखार होने पर प्लेटलेट्स कम हो जाती है। डेंगू के उपचार के दौरान मरीज को स्टेरॉयड, एंटीबायोटिक्स और खून पतला करने वाली दवाएं डॉक्टरों को नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन

-
354 हुई डेंगू मरीजों की संख्या

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष एक जनवरी से लेकर 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह तक डेंगू के मामलों की संख्या 354 हो गई है। इसमें पिछले दो सप्ताह में लगभग 62 फीसदी से अधिक की वृद्धि डेंगू के मामलों में देखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें