फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओआरएस सप्ताह 2026 : डायरिया से बचाव पर जोर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के पीडियाट्रिक्स विभाग ने 22 से 28 जुलाई तक ओआरएस सप्ताह 2026 का आयोजन किया। इसका उद्देश्य परिवारों को डायरिया से बच्चों को बचाने के लिए ओआरएस और जिंक के महत्व को समझाना था। इस वर्ष की थीम ओआरएस और जिंक: हर बच्चा, डायरिया का हर एपिसोड रही। कार्यक्रम में माताओं को ओआरएस घोल बनाने और पिलाने का लाइव डेमो दिया गया। उन्हें डायरिया होने पर भी स्तनपान जारी रखने और पौष्टिक आहार देने की सलाह दी गई। ओआरएस और जिंक के को-पैक भी वितरित किए गए। स्वास्थ्यकर्मियों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने एनएफएचएस-6 (2023-24) के आंकड़ों का उल्लेख किया, जो बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार दर्शाते हैं। उन्होंने टीकाकरण, स्वच्छता और ओआरएस-जिंक जैसे उपायों से हजारों बच्चों की जान बचाने पर जोर दिया। निदेशक ने अनावश्यक दवाइयों से बचने और डिहाइड्रेशन के लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें