फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिर पर नहीं हेलमेट, हादसा हुआ तो जान बचना मुश्किल

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गोलचक्कर पर बिना हेलमेट के वाहन चलाते बाइकसवार। संवाद
विज्ञापन
यातायात अभियान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर से लेकर मुख्य सड़कों पर लोग दोपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। सेक्टर गामा-1 गोल चक्कर, 130 मीटर रोड पर मकौड़ा रोटरी व जैतपुर रोटरी, डीएम कंपाउंड रोटरी, अल्फा-1, ग्रेनो वेस्ट का 60 मीटर रोड समेत अन्य स्थानों पर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट के बिना सफर कर रहे हैं। अगर हादसा हुआ तो हेलमेट के बिना जान बचना मुश्किल होगा। यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन हेलमेट लगाने के प्रति लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। यहां तक की पेट्रोल पंपों पर जबरन तेल लेने या दूसरे का हेलमेट लेकर तेल लेने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र का कहना है कि शहर के मुख्य गोल चक्करों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात है। वहां जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा है, उनका चालान किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गोलचक्कर पर बिना हेलमेट के वाहन चलाते बाइकसवार। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गोलचक्कर पर बिना हेलमेट के वाहन चलाते बाइकसवार। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गोलचक्कर पर बिना हेलमेट के वाहन चलाते बाइकसवार। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गोलचक्कर पर बिना हेलमेट के वाहन चलाते बाइकसवार। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गोलचक्कर पर बिना हेलमेट के वाहन चलाते बाइकसवार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें