नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शिक्षा संकाय ने सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभिन्न विभागों और केंद्रों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। ओरिएंटेशन में अनुसंधान, नवाचार, परीक्षा सुधार, सीबीसीएस सहित कई दूसरे विषयों पर चर्चा की गई। शैक्षणिक मामलों की डीन प्रो. तनुजा ने नए सत्र 2025-26 के लिए शैक्षणिक गतिविधियों और नई योजना पर विचार रखें। जामिया के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पवन कुमार शर्मा ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में परीक्षा सुधार को लेकर उठाए जाने वाले कदमों से अवगत कराया। साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने और समय पर अंक अपलोड करने को लेकर शिक्षकों की सराहना की। ब्यूरो