यमुना सिटी (संवाद)। जेवर ब्लॉक में संचालित बाल वाटिकाओं में खेल मेले के आयोजन को लेकर शिक्षकों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीईओ सुनील दत्त मुदगल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर दिलीप शर्मा और एआरपी हरेंद्र शर्मा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में कुल 20 शिक्षकों में से 19 शामिल हुए। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से शिक्षकों को खेल मेले के उद्देश्य, आयोजन की प्रक्रिया और बच्चों के साथ कराई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।