फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एआईएमटी में 8वां दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) में शुक्रवार को आठवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2024, 2025 और 2026 में एमबीए, एमबीए (एनालिटिक्स) और बीबीए की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए हमेशा कठिन मेहनत करनी होगी। एमबीए में गुंजन कटारिया और सुमंत कुमार तथा बीबीए में मनीष सिंह चौहान और अंजलि को सीओएएस ऑल राउंड बेस्ट स्टूडेंट रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। एमबीए (एनालिटिक्स) में अजय कुमार सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार मिला। इस मौके पर मेजर जनरल राकेश मनोचा, मेजर जनरल के. महेश, निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) राजेंद्र बाना आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें