नोएडा (संवाद)। पूर्वांचल विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से बुधवार को सेक्टर-37 दामोदर कॉम्प्लेक्स में विश्वकर्मा पूजा-अर्चना कार्यक्रम किया गया। शाम 7:00 बजे से जागरण पूजा का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा और डॉ. योगेंद्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समिति के संस्थापक जगन्नाथ पंडित, अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष रत्न पंडित और मनीष कुमार, महासचिव अर्जुन पंडित समेत अन्य मौजूद रहे।