नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज नोएडा के सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में सफाई अभियान चला। इस दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सफाई की। इसके पश्चात हवन में सम्मिलित होकर मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
सेक्टर-33 के इस्कॉन मंदिर एवं रॉकवुड पब्लिक स्कूल में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मियों के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर के महामंत्री गणेश जाटव, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु एवं पूरी मंडल की टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। यह जनांदोलन पीएम मोदी की उस अदम्य ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है, जिसने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ब्यूरो