दादरी (संवाद)। वैज्ञानिक सर सीवी रमन की स्मृति में शनिवार को मधुसूदन भवन नहर बाईपास पर फिजियोथेरेपी कैंप लगा। इसमें डॉ. भास्कर शर्मा ने लगभग 50 पुरुष व महिला की जांच की। अपना अधिकार जनहित समिति के इस आयोजन में अभिषेक मैत्रेय, चौधरी किरणपाल सिंह, डॉ राजेश भाटी, डॉक्टर अंजू भाटी, जितेंद्र भाटी, कुलदीप ठाकुर, मनोज गर्ग, रविंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।