रबूपुरा (संवाद)। कस्बे में शिव कांवड़ सेवा समिति 34 वर्षों से शिवरात्रि पर शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा कर रही है। व्यापारी शिव कांवड़ सेवा समिति खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव के पास शिविर लगाते हैं। आयोजक बबली सिंघल व राधेलाल का कहना है कि शिव भक्तों की सेवा से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है।
-
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
बिलासपुर (संवाद)। दनकौर सिकंदराबाद रोड पर लगभग 10 स्थानों पर कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। यहां पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिल रही है। बिलासपुर के इस मार्ग से निकलने वाली अधिकतर कांवड़िये भाईपुर स्थित शिव मंदिर में जल अर्पित करते हैं। इसके अलावा दलेलगढ़ स्थित डालेश्वर मंदिर भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. तकी इमाम वर्षों से स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय भैया, मोहित योगी, हरियल, अशोक, जितेंद्र , अमित अग्रवाल, अनूप, अमित मावी, अनुपम तायल सेवा में लगे हुए हैं। मंगलवार को पुलिस व प्रशासन ने शिविरों का निरीक्षण किया। खाद्य निरीक्षक ने भी खाद्य सामग्री देखी। इस दौरान एसडीएम चारुल यादव, एसीपी अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।