फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सेल एवं सहज योग के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें विश्वविद्यालय के 120 से अधिक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, तनाव को कम करना तथा सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतिभागियों ने ध्यान अभ्यास के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, डॉ. मनमोहन सिंह सिसोदिया,कुलसचिव प्रो चंदर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें