फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइक्लिंग गतिविधि का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विंग की ओर से विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में हम स्वस्थ तो भारत समृद्ध थीम के अंतर्गत साइक्लिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट के संडे ऑन साइकिल अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नगेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें