हादसे में स्कूटी सवार पिता और दो बच्चे घायल
नोएडा। सेक्टर-57 में ट्रैफिक सिग्नल के पास शनिवार को कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पिता और दो बच्चे घायल हो गए। सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा हैबतपुर गांव की निवासी पिंकी देवी ने बताया कि उनके पति अमर भारती फर्म में काम करते हैं। शनिवार को अमर भारती स्कूटी पर अपने दोनोंं बच्चों के साथ नोएडा गए थे। वापसी मेंं सेक्टर 57 के पास एक कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की पहचान की जा रही है। ब्यूरो