गुहला चीका। डीएवी कॉलेज चीका में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 90 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में बीपी, शुगर, रक्त जांच व परामर्श के साथ साथ लड़कियों को मासिक धर्म व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई व दवाएं उपलब्ध कराईं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व बुनियादी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना था। उन्होंने नागरिक अस्पताल चीका से आए डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. वीना चौधरी, छोटू (सीएचओ( व सत्यनारायण (सीएचओ) का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का निर्माण कर सकती है। डॉ. मनप्रीत सिंह ने कहा कि स्वस्थ छात्र ही राष्ट्र की मजबूती का आधार है।