ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के सेंट कैरेन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच दिवसीय स्प्रिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। कैंप में विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, फायरलेस कुकिंग, खेलकूद व योग, ध्यान, डांस और जुम्बा जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इससे विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल, टीमवर्क और शारीरिक क्षमता का विकास होगा। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों और रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ब्यूरो