दादरी (संवाद)। छपरौला गांव स्थित ईश्वर चंद इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव हुआ। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और जागेश कुमार ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को मजबूत बनाती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थापक पवन त्यागी, आभा त्यागी, मास्टर बालचंद नागर, परमानंद शर्मा समेत विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।