फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद) । शारदा यूनिवर्सिटी के भौतिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग ने इंडियन लिक्विड क्रिस्टल सोसाइटी के सहयोग से लिक्विड क्रिस्टल पर 33वें राष्ट्रीय सम्मेलन (एनसीएलसी-2026) का आयोजन किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश के वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं ने एआई सेंसिंग, वेयरेबल इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा-कुशल डिस्प्ले, नैनो तकनीक और स्मार्ट मैटेरियल्स पर चर्चा की। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने तकनीकी नवाचार व शोध पर जोर दिया जबकि डॉ. भुवनेश कुमार और डॉ. मोहित साहनी ने इसे विचारों के आदान-प्रदान व भविष्य के सहयोग का मंच बताया।