ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एजेंटिक अनप्लग्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं भविष्य की तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना रहा। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि छात्रों को आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, इंटर्नशिप, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्टिफिकेशन, लाइव प्रोजेक्ट्स एवं बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। ब्यूरो