फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भंगेल स्थित महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों में नवाचार, आनंदमय शिक्षण और प्रभावी अध्यापन कौशल का विकास करना रहा। समापन दिवस की शुरुआत गुरु पूजन, भावातीत ध्यान और टीएम सिद्धि कार्यक्रम से हुई। इसके बाद मधुछन्दा ने द्वितीय दिवस की गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की और शिक्षकों के अनुभव साझा किए। वेद प्रकाश ने प्रेरणादायक भजन प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यशाला में अरविंद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर व्याख्यान देते हुए बताया कि एआई शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बना सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर ने कहा कि शिक्षक तभी सफल है जब वह निरंतर सीखता रहे और कक्षा को आनंदमय व नवाचारपूर्ण बनाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें