फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशा मुक्ति युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जागरूकता व शपथ गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अनीता मिश्रा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाने और अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजिका डॉ. गरिमा यादव व सह संयोजिका डॉ. प्रिया सिंह की ओर से किया गया। इस अवसर पर डॉ. ममता गौतम, डॉ. पारुल कौशिक और डॉ. दिलीप उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें