नोएडा।। श्रम विभाग की ओर से औद्योगिक व निर्माण प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के लिए छह से आठ अक्तूबर तक श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इन स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।अभियान के बारे में सहायक श्रमायुक्त सुयश पांडेय व डा एसपी सिंह ने बताया गया कि श्रमिक प्रदेश के औद्योगिक व आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ब्यूरो