फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लावारिस कुत्तों पर आदेश पारित, व्यवस्थाएं अभी भी गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-सेक्टर-82 उद्योग विहार में युवक को लावारिस कुत्ते ने काटा
-कई सेक्टरवासियों का आरोप, शिकायत भेजने के बाद भी नहीं हटाए जा रहे लावारिस कुत्ते

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 उद्योग विहार में बुधवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे एक निवासी को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। उस समय निवासी युवक अपने घर की ओर जा रहे थे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान ने बताया कि कुत्ते ने इतनी बुरी तरह से काटा कि युवक को सर्जरी करानी पड़ गई। लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट भी उन पर आदेश दे चुका है, लेकिन असल में उसका असर जमीनी हकीकत में अभी तक दिखाई नहीं देता है। हर रोज लावारिस कुत्ते बच्चों से लेकर बुजुर्गों को अपना निशाना बनाकर उन्हें घायल कर रहे हैं।
मयंक चौहान ने बताया कि इसके पहले करीब तीन महीने पहले एक युवक को काटा था। सेक्टर में करीब 15-20 लावारिस कुत्ते हैं, जो अक्सर टहलते रहते हैं। कई बार इन्हें हटाने के लिए शिकायत दी गई, लेकिन प्राधिकरण की ओर से शिकायत का समाधान नहीं हुआ। सेक्टर-144 के आरडब्ल्यूए महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने बताया कि इसी तरह से 7 जून को एक चार साल के बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। तब वह पार्क में खेल रहा था। बच्चे को अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। सेक्टर-144 में भी 7 जून को सिर्फ एक महीने के अंतराल में तीसरी ऐसी कुत्ते के काटने की घटना सामने आई है। उनका कहना है कि जब इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी से शिकायत करो तो वह कहते हैं कि शेल्टर बनाएंगे, उनको पकड़ेंगे। एनजीओ से बात चल रही है, लेकिन कई कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी लावारिस कुत्तों को नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 150 आते हैं जिला अस्पताल में लावारिस कुत्ते के काटने के मामले

सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में रोजाना करीब 150 मामले सामने दर्ज किए जाते हैं। जहां उनका वैक्सीनेशन कराया जाता है। यही हाल भंगेल सीएचसी का है का है जहां 50 से ज्यादा मामले रोजाना दर्ज किए जाते हैं।
हमारे यहां पिछले हफ्ते ही एक लावारिस कुत्ते ने युवक पर हमला कर दिया था, शिकायत के बाद सिर्फ आश्वासन मिला-निधि जैन, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 108
हर महीने के करीब पांच से छह मामले आते हैं, लेकिन लावारिस कुत्तों की समस्या घटने के बजाय बढ़ती जा रही है-नितिन चौहान, आरडबल्यूए महासचिव, सेक्टर 122
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें