मथुरा और वृंदावन के लिए बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा रोडवेज डिपो से शुक्रवार से जन्माष्टमी के अवसर पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डिपो अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा तीन दिन तक जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्र प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी पर सबसे अधिक यात्री मथुरा और वृंदावन जाते हैं। इसलिए इन शहरों के लिए बसें की संख्या बढ़ाई जाएगी। डिपो में जितनी बसे हैं, उनमें से ही कम भीड़ वाले रूट से बस हटाकर आवश्यकता अनुसार मथुरा और वृंदावन भेजी जाएंगी। ब्यूरो