फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किमी योजना की बसों के भुगतान का विरोध

Tue, 14 Oct 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
 महाप्रबंधक संजय रावल को ज्ञापन सौंपते रोडवेज कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना काल में बंद रही किलोमीटर स्कीम की बसों की राज्य सरकार भुगतान करने की तैयारी में है। लेकिन इसका रोडवेज यूनियनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों ने रोडवेज महाप्रबंधक संजय रावल को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें भुगतान रोकने की मांग की है।
इस दौरान एटक के राज्य प्रधान निशान सिंह, राज्य महासचिव जयवीर घणघस, कार्यकारी प्रधान अनूप लाठर, यमुनानगर डिपो प्रधान संजीव कुमार व सचिव सुनील संयुक्त रूप से बताया कि परिवहन विभाग के महानिदेशक द्वारा पत्र जारी करके सभी महाप्रबंधकों को 18 मई से 23 नवंबर 2020 व 3 मई से 30 जून 2021 तक समय की पेमेंट करने के आदेश दिए हैं। इस तरह पेमेंट कर एग्रीमेंट की अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयवीर घणघस ने बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत प्रदेश में कुल 700 बसें हैं। ये सभी बसें कोरोना कॉल में बंद रही। ऐसे में इन बसों को आठ से 12 हजार किलोमीटर के हिसाब से सरकार जो पेमेंट करने की सोच रही वह गलत है। क्योंकि उस दौरान जो बसें चली नहीं तो उनकी पेमेंट किस आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें