फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईपीयू के एलएलएम प्रोग्राम में 16 जून तक विकल्प चयन का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एलएलएम प्रोग्राम में दाखिले के लिए विकल्प चयन की शुरुआत मंगलवार को हो गई। उम्मीदवार 16 जून रात 11 बजकर 50 मिनट तक विकल्प चयन कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए जिन आवेदकों ने 1,500 रुपये आवेदन और 1,000 रुपये काउंसलिंग शुल्क के रूप में जमा कर रखे हैं वे 16 जून तक विकल्प चयन कर सकते हैं। विवि ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार विकल्प चयन को यह ना समझें कि उनको कॉलेज में सीट का आवंटन हो जाएगा। जो उम्मीदवार पंजीकृत हैं और केंद्रीयकृत ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें लगातार विवि की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें