फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा में वेंडिंग जोन के लिए आवेदन के लिए मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में वेंडिंग जोन में 673 दुकानें पटरी दुकानदारों के लिए प्राधिकरण ने विकसित की हैं। इसके लिए चार मई तक पूर्व में आवेदन मांगे गए थे। अब प्राधिकरण ने इसमें बदलाव कर एक जून तक नया मौका दिया है। प्रबंधक अर्बन सर्विस अभिषेक सिंह के मुताबिक अलग-अलग सेक्टरों में वेडिंग जोन बनाए गए हैं। तारीख बढ़ाने के लिए पटरी दुकानदारों की तरफ से मांग की गई थी। सीईओ एनजी रवि कुमार के आदेश पर इसे बढ़ा दिया गया है। यह वेडिंग जोन अल्फा-1, बीटा-1, बीटा-2, ओमिक्रॉन-1ए, ओमिक्रॉन-3, ज्यू-2, ज्यू-3, गामा-2, डेल्टा-1, डेल्टा-3, पाई1-2 में विकसित किए गए हैं। इन वेंडिंग जोन के लिए पथ विक्रेता, भूमिहीन किसान, मजदूर आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण के 16वें तल पर मौजूद अर्बन सर्विस विभाग या वेबसाइट से आवेदन फार्म लिया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें