फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षा व्यवस्था सुधारने में मदद करेगा एआई

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों का विश्लेषण करेगा एआई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद के चारों ब्लॉकों में संचालित परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जाएगी। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का विश्लेषण एआई करेगा। विभाग इस ओर तैयारी कर रहा है। हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इसके जरिए जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और कमियों को दूर करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा। इससे समस्याओं का त्वरित और अधिक प्रभावी ढंग से समाधान संभव हो सकेगा।


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रेरणा पोर्टल के जरिए अब विभिन्न सूचनाएं और रिपोर्ट अपलोड की जाती हैं। इन रिपोर्ट का विश्लेषण एआई के माध्यम से किया जाएगा। इससे सुधारात्मक कदम उठाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे एक जैसी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा। वहीं, स्कूलों की कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन लाख विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
माध्यमिक विद्यालयों में एआई जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। कक्षा 11 और 12 के करीब तीन लाख छात्र-छात्राओं ने एआई कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली धनराशि की जानकारी एसएमएस के जरिए अभिभावकों तक पहुंचाई जाए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा क्षेत्र में एआई का उपयोग भविष्य में विद्यालयी व्यवस्था को और अधिक आधुनिक एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें