फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन बंद, सरकारी में इंतजार

Sun, 02 Nov 2025 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठे लोग। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत हड्डी के ऑपरेशन बंद हो गए हैं। इससे जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यहां हालात यह हैं कि ऑपरेशन के लिए पहले पूरे माह में 10-15 मरीज आते थे, पर गत पांच दिन में ही इतने मरीज आ गए हैं।
अभी ऑपरेशन के लिए 30 मरीज 15 से 25 दिन की वेटिंग में हैं, वहीं नए मरीजों को ऑपरेशन के लिए अगले माह की तारीख मिल रही है। आईएमए के राज्य सचिव डॉ. डीके सोनी ने बताया कि जिले में आयुष्मान योजना के पैनल पर 40 निजी अस्पताल हैं। इनमें आठ में ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग विशेषज्ञ) सर्जन हैं। सरकार ने करीब 11 पैकेज आयुष्मान योजना से हटा दिए हैं, इनमें घुटने, कूल्हे व अन्य हड्डी के ऑपरेशन भी शामिल हैं। सरकार के फैसले के बाद ही आयुष्मान के पैनल वाले निजी अस्पतालों में हड्डी के ऑपरेशन बंद किए गए हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्तर पर जिला नागरिक अस्पताल में मौजूदा समय में दो ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनुराग व डॉ. भरत हैं, जिनमें डॉ. भरत छुट्टी पर चल रहे हैं। अभी डॉ. अनुराग ही ड्यूटी पर तैनात हैं, जो ओपीडी भी देख रहे हैं। डॉ. अनुराग के अनुसार पहले एक माह में 10-15 मरीज आते थे, पर आयुष्मान से निजी अस्पतालों में ऑपरेशन बंद होने से इतने मरीज गत पांच दिनों में पूछने आ चुके हैं।
विज्ञापन

मरीज बोले- निजी अस्पतालों में हो ऑपरेशन

जिला नागरिक अस्पताल पहुंची बूड़िया निवासी नीलम व यमुना विहार निवासी सुनीता ने बताया कि निजी चिकित्सक ने उन्हें घुटनों के ऑपरेशन के लिए कहा था। आयुष्मान कार्ड बना है, इसलिए ऑपरेशन कराने जब निजी अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि आयुष्मान योजना में हड्डी के ऑपरेशन बंद हो गए हैं। इस पर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां भी ऑपरेशन के लिए एक माह बाद की तारीख मिल रही है। ऐसे ही अन्य मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों ने कहा कि सरकार को हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा आयुष्मान योजना के तहत बहाल करनी चाहिए, जिससे मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें