फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ट्रैक डाउन: 15 दिन में नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 148 मुकदमों में 190 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला पुलिस ने 3 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए गए ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत 13 दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 148 मुकदमों में 190 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान अवैध हथियार और मादक पदार्थ भी भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं।
नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में अलग-अलग टीमों ने जिले भर में सघन जांच और छापेमारी की। इस दौरान आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, हत्या, एक्सटॉर्शन, लूट, डकैती, स्नैचिंग और किडनैपिंग जैसे गंभीर अपराधों के 25 मुकदमे दर्ज किए गए। इसके अलावा अन्य 123 मामले भी दर्ज किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में संगीन प्रवृत्ति के अपराधों में 90 और अन्य मामलों में 100 आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता के अनुसार आर्म्स एक्ट के 8 मुकदमों में 07 आरोपियों, हत्या के प्रयास के 10 मामलों में 15 आरोपियों, एक्सटॉर्शन के 01 मामले में 01 आरोपी, स्नैचिंग के 05 मामलों में 08 आरोपियों और किडनैपिंग के 02 मामलों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 06 अवैध देसी कट्टे, 07 कारतूस, 152.11 ग्राम हेरोइन, 54.38 ग्राम गांजा, 608 प्रतिबंधित शराब की बोतलें, 1944 प्रतिबंधित कैप्सूल और 195 प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन का उद्देश्य जिले में अपराध और मादक पदार्थों पर अंकुश लगाना था। इस अभियान से अपराधियों में कानून का भय पैदा हुआ है और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
फोटो: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस गिरफ्त में एक आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें