नोएडा (संवाद)। सेक्टर-75 स्थित ग्लोबल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक से तीन मई को 24 नोएडा ओपन टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन होगा। चैंपियनशिप में अंडर -6, 8, 10, 12, 14, 16 श्रेणियों में बालक व बालिका वर्ग में मैच खेले जाएंगे। जिसके पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है।
ग्लोबल स्पोर्ट्स ट्रस्ट यह चैंपियनशिप पिछले 24 सालों से आयोजित करा रहा है। स्पर्धा में एनसीआर के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार 150 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।