नोएडा(संवाद)। सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में शनिवार को ओपन रोलर स्पोर्टस चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ किया गया। पहले दिन इस प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें इनलाइन, क्वाड, टॉय और एडजस्टेबल स्केट्स की श्रेणी में मुकाबले आयोजित हुए। स्पर्धा में इनलाइन व क्वाड स्केट्स में 500 मीटर की दौड़ और टॉय व एडजस्टेबल स्केट्स के दो चक्कर की दौड़ हुई। इसमें अलग- अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने जीत हासिल की। मौके पर संगठन के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार ने बताया कि खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया हैं।