फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्य गेट के पास शिफ्ट होगा ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मलकपुर स्थित जिला खेल कार्यालय परिसर में व्यायामशाला के पास स्थित ओपन जिम को हटाकर अब मुख्य गेट के पास लाया जाएगा। जिम शिफ्ट करने में करीब 1.80 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इंडोर हॉल के पास होने के कारण अधिकांश लोगों को ओपन जिम के बारे में जानकारी नहीं थी। इसे देखते हुए खेल विभाग ने यह फैसला लिया है।उम्मीद जताई जा रही है कि गेट के सामने होने पर अधिकांश लोगों को ओपन जिम आसानी से दिखेगा और बच्चे व युवा इसका लाभ उठा सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें