माई सिटी रिपोर्टर।
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11 मार्च से शुरू होने वाले बिग क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण में एमपी टीम से हरभजन सिंह और ब्रिज यूपी से शिखर धवन का भी प्रदर्शन देखने को मिलेगा। सीके प्ले स्टेशन मैदान पर करीब 500 चयिनत खिलाड़ियों के लिए सुपर कैंप शुरू कर दिया है।
नॉर्थ जोन के इस कैंप में शामिल खिलाड़ियों में से ही अलग-अलग टीमों के लिए खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। बिग लीग के फाउंडर चेयरमैन और पूर्व क्रिकेट आरपी सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में नॉर्थ जोन का सुपर कैंप लगाया गया है। इसके बाद अहमदाबाद और बाद में ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। ब्यूरो