फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुले में कूड़ा फेंकने व जलाने पर पांच से 25 हजार का जुर्माना, मनोनीत और दूसरे पार्षद समस्या रखने पर भिड़े

Fri, 10 Oct 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
नगर निगम हाउस की बैठक में अ​धिकारियों को निर्देश देती मेयर कोमल सैनी। संवाद - फोटो : खाद्य विभाग की टीम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर की सरकार ने खुले में कूड़ा फेंकने और जलाने वालों के खिलाफ बड़ा प्रस्ताव पास किया है। अब ऐसे लोगों पर पांच से 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। इसमें सामान्य व्यक्ति पर पांच हजार और कॉमर्शियल में 25 हजार का जुर्माना होगा। साथ ही सीएंडवी वेस्ट फेंकने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना होगा। वहीं खाली प्लाॅट की संबंधित व्यक्ति को चहारदीवारी करानी होगी। खुले प्लॉट में गंदगी मिली तो आगे कार्रवाई जाएगी। पशुओं का खुला छोड़ने पर 10 हजार रुपये प्रति पशु जुर्माना वसूला जाएगा। हाउस की बैठक में इसके समेत करीब 20 प्रस्ताव पास किए हैं। जिनमें 10 प्रस्ताव निगम ने प्रस्तावित किए थे।
बैठक में पार्षदों ने कूड़े और स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लगातार तीसरी बैठक में उठाया और समाधान न होने पर अफसोस भी जताया। हाउस ने सफाई कंपनी जेबीएम, पूजा और आईएनडी पर लगाए जुर्माना राशि से 20 ट्रैक्टर ट्राली समेत 70 वाहन खरीदने का बड़ा प्रस्ताव पास किया। बैठक में जेबीएम के अधिकारी बैठक चालू होने के आधे घंटे बाद पहुंचे। मेयर कोमल सैनी ने इसे हाउस की अनदेखी बताया। हाउस में अपनी समस्या रखने की होड़ में मनोनीत पार्षद धर्मबीर कश्यप और चयनित पार्षद आपस में भिड़ गए। धर्मबीर कश्यप ने पार्षद नवल जिंदल को सीट डाउन तक बोल दिया। इस पर चयनित पार्षदों ने उनका विरोध किया। निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी ने आगे आकर उनको शांत कराया। ऐसे में हंगामे के साथ शुरू बैठक करीब साढ़े चार घंटे में हंगामे के साथ खत्म हुई।
विज्ञापन

नगर निगम की बैठक वीरवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर की। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने बैठक का संचालन और मेयर कोमल सैनी ने इसकी अध्यक्षता की। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे शुरू बैठक चार बजे तक चली। वार्ड-7 के पार्षद अशोक कटारिया ने त्योहार के बीच अचानक बैठक बुलाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हाउस की बैठक से पहले पार्षदों से प्रस्ताव मांगने के साथ इन पर मंथन किया जाता है। अब एक दिन के शॉर्ट नोटिस पर बैठक बुलाई है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि दिवाली आने वाली है। ऐसे में शहर के मुख्य विषयों पर चर्चा कर उनमें सुधार करने की दृष्टि से बैठक बुलाई है।
सफाई पर हुआ खूब हंगामा
हाउस की बैठक में पहला प्रस्ताव कूड़ा उठान व सफाई व्यवस्था पर रहा। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के साथ सफाई कार्य में लगी पूजा और आईएनडी कंपनी के काम पर सवाल उठाए। मेयर कोमल सैनी ने जेबीएम के अधिकारियों से जवाब मांगा तो पहले कोई अधिकारी नहीं मिले। करीब आधे घंटे बाद स्थानीय अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के बाहर जाने की बात कही। मेयर ने हाउस की बैठक को जरूरी बताया तो जेबीएम के स्थानीय अधिकारी तिवारी ने कहा कि शॉर्ट टाइम पर बैठक बुलाई गई है। वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि उनके वार्ड में सफाईकर्मी पूरे नहीं हैं। निगम आयुक्त ने सफाई कंपनी के सुपरवाइजर से जवाब मांगा। कंपनी की तरफ से 38 कर्मी लगाने की बात कही। दहिया ने इस पर सवाल उठाया। दूसरे पार्षदों ने भी आगे आकर इस पर सवाल उठाए। निगम आयुक्त ने कहा कि शहर में हर घर पर बार कोड लगाया जाएगा। कंपनी के सहयोगी कूड़ा उठाने के बाद बार कोड स्केन कर ही पेमेंट ले सकेंगे। वहीं पार्षदों के सहमति पत्र के बिना कंपनी को पेमेंट नहीं की जाएगी। जेबीएम पर लगाए जुर्माने से 50 वाहन और पूजा व आईएनडी कंपनी पर लगाए जुर्माने से 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदने का प्रस्ताव पास किया। ड्रेन नंबर एक के साथ खड़ी झाड़ी दिवाली से पहले साफ करने के निर्देश दिए। हर वार्ड में दो-दो ट्रैक्टर ट्राली लगाई जाएंगी। वहीं पार्षदों ने विशेष सफाई अभियान को केवल दिखावा बताया। निगम आयुक्त बोले ऑफिसर कॉलोनी में ठीक से सफाई नहीं करते।

पार्षद बोले शहर में अंधेरा

हाउस की बैठक स्ट्रीट लाइटों पर हंगामा खड़ा हो गया। पार्षद तरुण गांधी ने कहा कि पहले 300 फिर 200 स्ट्रीट देने की बात कही। जबकि उनको 150 लाइट दी गई। उनके वार्ड में अंधेरा छाया हुआ है। करीब 80 प्रतिशत लाइट बंद पड़ी है। पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि उनके वार्ड में बिजलीकर्मी का ही नहीं पता। दूसरे पार्षदों ने भी कहा कि लाइट अगले दिन ही खराब हो जाती है। निगम आयुक्त ने सभी बिजलीकर्मियों को आगे लाकर शिनाख्त परेड कराई। निगम आयुक्त ने बिजलीकर्मी पुनीत व एक अन्य को हटाने के आदेश दिए। वहीं कपिल सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने बाद में उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। आयुक्त ने एचकेआरएम के अंतर्गत हर वार्ड में दो-दो और बिजलीकर्मी लगाने की कही। पार्षद नवल जिंदल ने देवी मंदिर से सलारगंज गेट तक स्ट्रीट लाइट लगाने के पिछली बैठक में पास प्रस्ताव पर काम न होने पर चिंता जताई। निगम आयुक्त ने एक्सईएन गोपाल कलावत पर जवाब मांगा। उन्होंने 16 अक्तूबर तक टेंडर पूरा करने का भरोसा दिया। निगम आयुक्त ने दिवाली से पहले शहर की सभी टॉवर लाइट चालू कराने के निर्देश दिए।

निगम के ये प्रस्ताव पास किए

1. सभी स्ट्रीट लाइट का एक कंट्रोल पैनल बनाया जाएगा।

2. पीएमएवाई के लाभार्थियों को जल्द लाभ दिया जाएगा।

3. निगम क्षेत्र में सामुदायिक और आम शौचालय की सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा। नया टेंडर होने तक पुरानी एजेंसी से काम कराया जाएगा।

4. एग्रो माल में निगम के नए कार्यालय का काम पूरा करने के लिए 3.50 करोड़ रुपये पास किए। इसमें लिफ्ट लगाने के साथ पार्षदों के भी अलग-अलग केबिन बनाए जाएंगे। इसके साथ बैठक के लिए अलग से हॉल बनाया जाएगा। यह दो-तीन महीने में चालू कराया जाएगा।

5. निगम के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में धूल के कणों को कम करने के लिए वॉटर स्मॉग गन खरीदने का फैसला लिया। यह मशीन एनजीटी की तरफ से मिले हर्जाने से ली जाएगी।

6. एक नई सुपर सकर मशीन करीब 2.55 करोड़ की लागत से खरीदी जाएगी।

7. सीवर को सुचारु रखा जाएगा। इसके लिए 18 महीने में 5.52 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पास किया।

8. निगम क्षेत्र में खाली प्लॉटधारक को बाउंड्री वॉल बनानी होगी। ऐसा न होने पर उनके एनडीसी में जोड़ा जाएगा।

9. नगर निगम क्षेत्र में स्थायी और अस्थायी कब्जे हटाए जाएंगे।

10. निगम नैन गोशाला को मासिक 10 लाख रुपये देगा। पहले यह 7.50 लाख रुपये था। वहीं गोशाला में एक शेड और दो टावर लाइट लगवाई जाएंगी।

11. जेबीएम द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान अब लोगों के एनडीसी के साथ जोड़ा जाएगा। वे हर महीने नहीं देंगे तो एनडीसी लेते समय ब्याज सहित राशि ली जाएगी। सफाईकर्मियों की सुबह व शाम को बायोमीट्रिक पर हाजिरी ली जाएगी।

12. शहर में बजरी रोड़ी के धंधे को बंद कराया जाएगा। वहीं अतिक्रमण के साथ कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

13. शहर में कूड़ा उठान में लगी 180 प्राइवेट रिक्शा जेबीएम के अंतर्गत काम करेंगी। जेबीएम प्रति रिक्शा प्रतिदिन 25 रुपये अतिरिक्त देगा। 14. एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। वे नहीं करेंगे तो निगम काम कर उनसे पेमेंट लेगा।
विज्ञापन


15. चीफ इंजीनियर रमेश कुमार की देखरेख में टॉवर लाइटों के लिए दो हाईड्रा मशीन खरीदी जाएंगी।
16. हाली पार्क में दिव्यांग स्कूल के भवन में निगम का अस्पताल बनाया जाएगा।

17. पानी व सीवरेज के कनेक्शन एनडीसी के साथ जोड़े जाएंगे।

18. बिजली निगम सरकारी ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं काटेगा।

19. सीवर व पेयजल पाइप के बाद ही वार्ड में सड़क बनाई जाएंगी।

20. यह में पोस्टर चस्पा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर निगम हाउस की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती मेयर कोमल सैनी। संवाद- फोटो : खाद्य विभाग की टीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें