फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेडिकल कॉलेज में अब शाम चार बजे तक चलेगी ओपीडी

Tue, 04 Nov 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी का समय अब दो घंटे बढ़ा दिया गया है। पहले ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित होती थी। अब यह शाम चार बजे तक चलेगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने यह व्यवस्था नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के निर्देशों के तहत लागू की है। इस पहल से स्थानीय के साथ ही नेपाल से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें इलाज के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अभी रोजाना करीब 1500 से 2000 मरीज पहुंचते हैं। पहले ओपीडी का समय दो बजे तक सीमित होने से दूरदराज के गौरा, इटियाथोक, परसपुर, तरबगंज व नेपाल से आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती थी। जांच की जब तक बारी आती थी, तब तक ओपीडी बंद हो जाती थी। ऐसे में मरीजों को अगले दिन दोबारा आना पड़ता था। नई व्यवस्था के लागू होने से अब मरीजों को एक ही दिन में जांच और इलाज दोनों की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें