फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिकित्सा संस्थानों में आज नहीं चलेगी ओपीडी, सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक मिलेगा परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्र की नवमी के अवकाश की वजह से किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लोहिया संस्थान और पीजीआई में बुधवार को ओपीडी संचालित नहीं होगी। दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी का संचालन होगा।
विज्ञापन

केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि अवकाश होने की वजह से बुधवार को ओपीडी का संचालन नहीं किया जाएगा। वहीं, इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से 24 घंटे चलती रहेंगी। दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में 11 बजे तक ही परचे बनाए जाएंगे और 12 बजे तक मरीज देखे जाएंगे। सरकारी अस्पतालों में भी इमरजेंसी सेवाएं आम दिनों की तरह चलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें