बागेश्वर। जिला अस्पताल में वाल्मिकी जयंती के अवकाश के चलते ओपीडी का संचालन नहीं हुआ।
ओपीडी का संचालन नहीं होने से मरीज उपचार के लिए इमरजेंसी में पहुंचे। इमरजेंसी में मरीजों की संख्या 53 दर्ज की गई।
मंगलवार को इमरजेंसी में सुबह से मरीजों की भीड़ उमड़ी। भीड़ बढ़ने से इमरजेंसी कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लग गई। चिकित्सकों ने बारी-बारी से मरीजों की जांच कर उन्हें सलाह दी।
इमरजेंसी में तैनात डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों का उपचार किया गया। अधिकतर मरीज वायरल बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल में पहुंचे थे।