माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोए़डा। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्रों के लिए नियमों में बदलाव किए हैं। दूसरे स्कूलों से आने वाले छात्रों को केवल स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) अपलोड करना अनिवार्य होगा। कई प्रधानाचार्यों ने बताया कि उसी स्कूल में पहले से पढ़ रहे छात्रों के टीसी अपलोड करना अनावश्यक है। प्रधानाचार्यों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में स्कूल स्टाफ को टीसी अपलोड करने के लिए साइबर कैफे जाना पड़ता था जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होते थे इसलिए नियमों में ढील दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों व शिक्षकों के हित में नियम में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया जोखिम भरी है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश स्कूल प्रधानाचार्य ऑनलाइन पंजीकरण के लिए निजी साइबर कैफे का इस्तेमाल करते हैं।