फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समाधान दिवस पर 138 शिकायतों में से महज नौ का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस पर 138 शिकायतों में से महज नौ का निस्तारण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी, जेवर और सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 138 शिकायतों में से महज 9 का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। बाकी शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधी विभागों के अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. शिवाकांत द्विवेदी ने जेवर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान 41 शिकायतें आई। जिनमें से केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां 96 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। वहीं सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें