ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर दिवाली और छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के तहत केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री सुनिश्चित कराने और प्रतिबंधित पटाखों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। डीएम ने पुलिस को बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, अग्निशमन विभाग को आग से बचाव के इंतजाम करने और स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में चिकित्सकों व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बाजारों में सफाई और छठ घाटों पर सुरक्षा व स्वच्छता के इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। ब्यूरो