फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 113 दिन बाद रेड जोन में पहुंची ग्रेटर नोएडा की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई बुधवार को 113 दिन बाद रेड जोन में पहुंच गया। यह 309 दर्ज किया गया। इससे पहले 13 जुलाई को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में रहा था। इसके बाद से हवा ग्रीन, यलो और ऑरेंज जोन में रही। हालांकि, अब हवा और ज्यादा खराब होने की आशंका है। ग्रेटर नोएडा में सबसे प्रदूषित क्षेत्र ग्रेनो वेस्ट रहा। यहां एक्यूआई 378 पहुंच गया, जो 400 के करीब है। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 272 और दादरी क्षेत्र का 281 दर्ज किया गया। अगर तापमान गिरा और लापरवाही बढ़ी तो वायु प्रदूषण डार्क रेड जोन में पहुंचने की आशंका है। वहीं, 309 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा देश के प्रदूषित शहरों की सूची में 11वें स्थान पर रहा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें