लखनऊ। विश्व मृदा दिवस पर हजरतगंज स्थित कृषि निदेशालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गो आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर ही आने वाली पीढ़ियों को सेहतमंद धरती सौंपी जा सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश के लगभग 30 प्रतिशत भूभाग में मिट्टी की उर्वरक शक्ति कम हो रही है, जो भविष्य की खाद्यान्न सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इसलिए किसान खेतों में केवल आवश्यक मात्रा में ही खाद और पानी का प्रयोग करें।
संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि भारत सरकार की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत वर्ष 2015 से अब तक 4.07 करोड़ किसानों को मुफ्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में 260 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं।
उन्होंने मृदा में जिंक, आयरन और मैगनीज जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी पर चिंता जताते हुए बताया कि विभाग किसानों के लिए एक लाख क्विंटल हरी खाद बीज वितरित करेगा। किसानों से मल्चिंग, माइको स्प्रिंकलर तकनीक और रासायनिक उर्वरकों के पर्णीय छिड़काव को अपनाने की अपील की गई।
राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों से मृदा में जीवांश कार्बन बढ़ाने के लिए जैविक और हरी खादों के अधिक उपयोग का आग्रह किया। प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र ने कहा कि किसी भी स्थिति में किसान फसल अवशेष न जलाएँ। उन्होंने कार्यशाला में मिली महत्वपूर्ण जानकारियों को कम से कम 5–6 किसानों तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत कैप्टन विकास गुप्ता ने भी किसानों से मृदा संरक्षण की अपील की। क्षेत्रीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला लखनऊ मंडल की गंगा सेल द्वारा उपस्थित कृषकों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य एवं प्रबंधन पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक डॉ. के.एन. तिवारी, जवाहरलाल नेहरू अवाॅर्ड से सम्मानित डॉ. एसके झा, नमामि गंगे के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सीपी श्रीवास्तव, कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी सहित सभी अपर एवं संयुक्त कृषि निदेशक तथा प्रदेशभर से आए 338 प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विश्व मृदा दिवस पर हजरतगंज स्थित कृषि निदेशालय के सभागार में शुक्रवार को हुई संगोष्ठी।