फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 166 मामलों में सिर्फ 65 का निपटारा, बाकी निराश लौटे

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते सीओ रणधीर मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस और राजस्व से जुड़े विवादों के समाधान के लिए शनिवार को जिले के थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 177 मामले आए। इसमें पुलिस से जुड़े 11 प्रकरण थे। सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, राजस्व से जुड़े 166 मामलों में 65 निस्तारित हुए।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने थाना रॉबर्ट्सगंज पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर गुणवत्तापूर्ण जांच की जाए, ताकि फरियादियों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी सीओ ने अपने सर्किल के थानों और थाना प्रभारियों ने अपने स्तर पर जनता की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को समयबद्ध ढंग से निपटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में पुलिस से संबंधित 11 प्रकरण थे।
इसमें सात का निस्तारण हुआ। वहीं राजस्व से जुड़े 166 मामलों में 65 निस्तारित किए गए।अन्य 101 मामलों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें