फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 100 सिलिंडर ही बांटे, बाकी को बोला सोमवार को आना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लाइन अब भी लग रही है। कासना स्थित एजेंसी में गैस लेने के लिए पहुंचे लोगों को बताया गया कि 100 सिलिंडर आए थे जिन्हें बांट दिया गया है। अब सोमवार को गैस मिलेगी। लोगों ने बताया कि कई दिनों से वे गैस संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


कुलेसरा स्थित एजेंसी के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उनके अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लकड़ी या इलेक्ट्रिक उपकरणों का सहारा लेना पड़ रहा है। कामकाजी लोगों के लिए यह समस्या और अधिक गंभीर हो गई है क्योंकि उन्हें अपने कार्यस्थल से समय निकालकर लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कई दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए आ रहा हूं लेकिन नहीं मिल पा रहा है। -राजीव



केवल 100 लोगों को सिलिंडर दिए गए हैं। बाकी को सोमवार को बुलाया है। -रजनीश

गैस के लिए प्रतिदिन परेशान होना पड़ रहा है। कागजों में ही गैस मिल रही है। -अभिषेक



चार दिनों से घर में गैस नहीं है। खाने पकाने के लिए पड़ोसियों पर निर्भर हूं। -संदीप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें