फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोटर वाली ट्राई साइकिल के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मोटर वाली ट्राई साइकिल के लिए दिव्यांगजन को केवल 25 हजार रुपये का ही अनुदान मान्य है। इससे अधिक धनराशि की ट्राई साइकिल आने पर उसको दिव्यांगजन को वहन करना होगा। नि:शुल्क ट्राई साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि दिव्यांगता 80 प्रतिशत या इससे अधिक होनी जरूरी है। वेबसाइट https://hwd.uphq.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन में दिव्यांगता दर्शाता हुआ रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्मतिथि अथवा आयु प्रमाण-पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र और यूडीआई कार्ड जिसमें दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंकित हो व जाति प्रमाण पत्र आवश्यक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें