यमुना सिटी। यमुना सिटी क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम 20 अप्रैल को विभिन्न गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्राओं के बीच वाद-विवाद, निबंध लेखन, स्वरचित कविता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम दौरान छात्राओं ने विकसित भारत में नारी की भूमिका और सशक्त नारी-समृद्ध भारत जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना और समाज में अपनी भूमिका को समझने के लिए प्रेरित करना रहा है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित भी किया गया।