फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्ट व कलेक्ट्रेट के बीच चल रही अवैध पार्किंग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन ने शिकायत पर की कार्रवाई, फिर शुरू की तो होगी एफआईआर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने कोर्ट और कलेक्ट्रेट के बीच वाली सड़क पर पार्किंग शुल्क की वसूली को बंद करा दिया है। पार्किंग को अवैध रूप से चलाया जा रहा था। एडीएम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर फिर से वसूली की गई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


कोर्ट और कलेक्ट्रेट के बीच वाले रास्ते पर कई वर्षों से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था। सड़क किनारे अवैध पार्किंग बना दी गई थी। ग्रीन बेल्ट और सड़क पर गाड़ियों को खड़ा कराया जा रहा था। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत की थी। अब पुलिस और प्रशासन ने इसे बंद करा दिया है। एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे के अनुसार, शिकायतें मिल रहीं थीं कि एक अधिवक्ता पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं। इस पर कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ताओं से जानकारी ली गई तो सभी ने पार्किंग शुल्क वसूलने से इंकार कर दिया। इसकी भनक पार्किंग वसूलने वाले को भी लगी तो आरोपी भाग गया। अगर फिर से पार्किंग शुल्क वसूला गया तो आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मौके पर किसी तरह की पार्किंग आवंटित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें